फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सपा से अब रजा की बगावत, दिया इस्तीफा; बोले- मैं रुपये नहीं दे पाया, इसलिए मेरा टिकट काट दिया

Sat, 22 Apr 2023 08:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पूर्व चेयरमैन सपा नेता राजीव अग्रवाल के बाद रजा अंसारी ने बगावत कर दी है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। 
विज्ञापन
रजा अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में सपा के निवर्तमान जिला सचिव रजा अंसारी ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद बगावत कर दी है। उन्होंने कहा कि रुपये देकर टिकट हुए हैं, मैं रुपये नहीं दे पाया, इसलिए मेरा टिकट काट दिया। पार्टी की 22 साल से सेवा मैं कर रहा हूं और टिकट पैसे वालों को दे दिया गया। इसलिए मजबूरन पार्टी को छोड़ रहा हूं। रजा अंसारी बरखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांग रहे थे। 

विज्ञापन


सपा के निवर्तमान जिला सचिव और पार्टी से टिकट का आवेदन करने वाले रजा अंसारी ने कहा कि सपा में वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। जिला सचिव भी रहे। हमेशा पार्टी के हित में काम किया। 2017 में टिकट के लिए आवेदन किया, तो अगले चुनाव में टिकट देने का वादा करके तब टिकट काट दिया गया। इस बार भी टिकट नहीं दिया। 

निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव 

रजा ने आरोप लगाया कि रुपये लेकर टिकट बांटे जा रहे हैं। पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। निर्दलीय या किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में उन्होंने अभी कुछ नहीं बताया है।

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि रजा अंसारी को 2012 में टिकट दिया गया था। तब उन्होंने जमील अंसारी को टिकट दे दिया। तब से जमील व उनकी पत्नी दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। पार्टी ने निवर्तमान चेयरमैन को टिकट दिया है। रजा के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

अखिलेश से मिले राजीव, पुत्रवधू का कराएंगे नामांकन

टिकट कटने से नाराज पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल आए हैं। उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। अब टीटी का कहना है कि वह पुत्रवधू को जरूर चुनाव लड़ाएंगे। 

राजीव अग्रवाल अखिलेश यादव से मिलने अपने समर्थकों समेत लखनऊ गए थे। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने नसरीन के पति नफीस के बारे में अनभिज्ञता जताई। हालांकि अखिलेश यादव ने टिकट बदलने का अभी कोई संकेत नहीं दिया। 

Pilibhit News: नसरीन को मिला टिकट तो सपा में मचा घमासान; पार्टी नेता ने लिखा- मैं हिंदू, भोलेनाथ मेरे इष्ट..

टीटी का यह भी कहना है कि वह शिकायत करने नहीं अपनी बात रखने गए थे। राजीव अग्रवाल का आरोप है कि धनबल से सपा में टिकट दिए गए हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि नफीस से शहर में काफी लोग नाराज हैं। इधर शुक्रवार को नफीस ने पत्नी नसरीन का नामांकन करा दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें