फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट की कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर मासूम की मौत

Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत / गजरौला।
विज्ञापन
दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घर के बाहर खेलते वक्त हादसे की चपेट में आई पांच साल की बच्ची 
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा 
घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची की ईंट की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। लहूलुहान हालत में घर वाले बच्ची को लेकर गजरौला के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के बैजुनागर गांव के निवासी शिवराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मजदूरी करने के लिए वर्तमान समय में वह अलीगढ़ गया हुआ है। शुक्रवार सुबह पत्नी सावित्री देवी घर पर खाना बना रही थी। पांच साल की बेटी राखी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान मकान के बाहर के हिस्से की ईंट की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें मासूम राखी मलबे में दब गई। चीख पुकार सुनकर बच्ची की मां और आसपास के गांव वाले इकट्ठा हो गए। लहूलुहान हालत में बच्ची को गजरौला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना दोपहर को घर वालों ने पुलिस को दी और पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। इस पर गजरौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्ची तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की है। उसकी मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया है। दुखद हादसे की सूचना गांव वालों ने फोन पर अलीगढ़ मजदूरी करने गए पिता को दे दी है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि ईंट की कच्ची दीवार गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई है। घर वालों की इच्छा पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में किसी तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें