फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवालियों की गिरफ्तारी न होने पर बिफरे व्यापारी

Fri, 15 Jul 2016 11:48 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापारी
विज्ञापन
 व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी के बारात घर में तोडफ़ोड़ और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वालों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। डीएम-एसपी से मुलाकात कर प्रकरण में कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन

दस जुलाई की रात नकटादाना रोड़ स्थित व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी के बारात घर में नन्हेलाल कश्यप के बेटे की शादी थी। रात 12 बजे डीजे बंद करने क ो लेकर बारातियों ने हंगामा किया। बारात घर मालिक, कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया। इसके अलावा बारात घर के सामान और  वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई थी। घटना की तीन नामजद, 25 अज्ञात पर बलवा, जानलेवा हमला, तोडफ़ोड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। तीन दिन बीतने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर व्यापारी खफा है। शुक्रवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम, एसपी से मुलाकात की। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। एसपी मुनिराज ने कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने के  निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें