फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड सर्वे को सभी ब्लाकों प्रशिक्षण आज से

Fri, 12 Jun 2015 10:51 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जातिगत गणना के लिए जिले में रैपिड सर्वे होना है। इसके लिए शनिवार से कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर सामग्री वितरित की जाएगी। सभी ब्लाकों पर सुबह 10 बजे से होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने सामग्री ब्लाक मुख्यालयों पर भेज दी हैं।
विज्ञापन

जिले में पंचायतों के पुनर्गठन के बाद ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या बढ़ गई है। वार्डों की संख्या बढ़ने के कारण आरक्षण का शेड्यूल भी बिगड़ गया हैॅ और नए सिरे से आरक्षण लागू किया जाना है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लागू होने वाले आरक्षण का निर्धारण जातिगत गणना के आधार पर होगा। इसके लिए अध्यापक, सींचपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित कई लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। 15 जून से जिले में एक साथ सर्वे शुरू होगा। इसमें एक कर्मचारी को 200 परिवारों का सर्वे करना होगा। सर्वे से पहले इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए 13 व 14 जून को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण शुरू होगा। साथ ही सर्वे सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। डीपीआरओ वीपी सक्सेना ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण इन्हें दो भागों में बांटा गया है। आधे कर्मचारियों का प्रशिक्षण 13 को और शेष कर्मचारियों का प्रशिक्षण 14 जून को सभी ब्लाकों में होगा। इसके लिए सभी ब्लाकों पर सामग्री भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें