पूरनपुर। पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया गया। पुलिस ने इस आरोप के साथ महिला की ओर रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसंबर की है। पीड़िता ने बताया कि शाम आठ बजे सिकरहना गांव का एक व्यक्ति उसके घर आया और पति के बारे में उसने पूछा। पति के मजदूरी करने को जाने की जानकारी पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर कनपटी पर तमंचा लगाकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की। शोर-शराबा पर उसके पति और आसपास के लोग आ गए। तब आरोपी भाग गया। पीड़िता ने आरोपी से जानमाल के खतरा की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर गांव सिकरहना निवासी ईश्वरी प्रसाद पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।