फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाली हाथियों का उत्पात, कैमरे-मोटर तोड़े

विज्ञापन
हाथियों ने जंगल में लगे कैमरा ट्रैप, सूचना बोर्ड तोड़ दिया। स्रोत- वन विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल सीमा से भटककर आए हाथियों के एक जोड़े ने बुधवार रात महोफ रेंज में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने जंगल में लगे कैमरा ट्रैप, सूचना बोर्ड और जलापूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन

नेपाल से आए हाथियों का एक जोड़ा इन दिनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों में सक्रिय है। पहले माला रेंज में दिखाई देने के बाद अब हाथियों ने महोफ रेंज के विभिन्न कंपार्टमेंटों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। बुधवार रात हाथियों ने जंगल में घूमते हुए कई स्थानों पर लगे कैमरा ट्रैप क्षतिग्रस्त कर दिए। पेड़ों को झकझोरने और नरकुल की झाड़ियों के बीच आवाजाही के दौरान कई कैमरे टूट गए। हालांकि विभाग ने कुछ कैमरों से महत्वपूर्ण रिकॉर्डिंग सुरक्षित निकाल ली है। हाथियों ने जंगल में लगाए गए सूचना बोर्ड और संकेतक भी उखाड़कर फेंक दिए।
इनका उत्पात यहीं नहीं रुका। वन्यजीवों के लिए जलापूर्ति सुनिश्चित करने को स्थापित मोटर और उससे जुड़ी विद्युत लाइन को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। मोटर उखड़ जाने से संबंधित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। हाथियों की लगातार चहलकदमी से वन कर्मियों में सतर्कता बढ़ गई है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें