फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बड़ा देवी मंदिर में रामकथा 8 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कस्बे के बड़ा देवी मंदिर में आठ से 15 दिसंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस सिलसिले में सात दिसंबर को नगर में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्णय बुधवार को मंदिर में हुई प्रबंध समिति की बैठक में किया गया। सात दिसंबर को दोपहर 12 बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में पीत वस्त्रधारी 51 महिलाएं शामिल रहेंगी। रामकथा बरेली की साध्वी रति दासी सुनाएंगी। 15 दिसंबर की शाम सात बजेे कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल और संचालन मंत्री ब्रह्मऔतार अग्रवाल ने किया। बैठक में दीपक अग्रवाल, नितेश कुमार, संदीप कुुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमर, अभिनव कुमार, लिटिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें