फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन : खरीदारी पर महंगाई का साया, फिर भी बाजारों में रौनक

विज्ञापन
कोमल
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महंगाई के बीच भाइयों की कलाई सजाने के लिए राखी, कपड़े, उपहार और मिठाई की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के कपड़ा बाजार से लेकर सुनगढ़ी क्षेत्र और चूड़ी बाजार तक दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दी। हालांकि महंगाई का असर भी खरीदारी पर साफ नजर आया। महिलाएं जरूरत और पसंद के साथ बजट का भी ध्यान रखती नजर आईं।
शहर के प्रमुख कपड़ा शोरूम पर महिलाएं रक्षाबंधन के लिए कॉटन सूट और लहरिया साड़ियों की खरीदारी करती दिखाई दीं। गर्मी को देखते हुए युवतियों में कॉटन सूट की मांग अधिक है, जबकि महिलाएं लहरिया और बंधेज की साड़ियां ज्यादा पसंद कर रही हैं। कारोबारियों के मुताबिक, कॉटन सूट करीब एक से दो हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी से लेकर चूड़ी बाजार तक जगह-जगह राखियों के स्टॉल सज गए हैं। यहां महिलाएं और युवतियां भाइयों के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां पसंद करती नजर आईं। ओम, रुद्राक्ष और ब्रेसलेट डिजाइन वाली राखियों की खास मांग दिखाई दे रही है। दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए विभिन्न कीमतों और डिजाइनों की राखियां सजाई हैं। संवाद

मिठाई की दुकानों पर भी सजे काउंटर
रक्षाबंधन को लेकर मिष्ठान विक्रेताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी है। दुकानों पर मिठाइयों के काउंटर सजाए जा रहे हैं। बहनों की ओर से भाइयों को राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाने की परंपरा को देखते हुए दुकानदारों ने अलग-अलग तरह की मिठाइयां तैयार कराना शुरू कर दिया है। बाजार में खरीदारी बढ़ने से कारोबारियों को त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन



महंगाई पर बहनों ने दी प्रतिक्रिया
फोटो-20
बाजार में त्योहार की खरीदारी को देखते हुए जाना हो रहा है। अभी फिलहाल लगभग महंगाई है। कपड़े भी महंगे मिल रहे हैं। - अंशु डालडा


फोटो-18
रक्षाबंधन की खरीदारी शुरू कर दी है। भाइयों की राखियों से लेकर बच्चों के कपड़े भी खरीदे जा रहे हैं। महंगाई की वजह से अभी बाजार में भीड़ कम है।
- कोमल अग्रवाल


फोटो-19
बाजार में कपड़ों की दुकानों पर काफी महंगाई है। कॉटन के सूट भी काफी महंगे हो गए हैं। राखियों के दाम भी इस बार काफी बढ़े हुए हैं। - शशि अग्रवाल

फोटो-22
रक्षाबंधन पर मिठाइयों पर भी इस बार महंगाई का असर है। चीनी महंगी होने से यह समस्या हुई है। जरूरत अनुसार खरीदारी हो रही है।
-आयुषी गोयल

कोमल

कोमल

कोमल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें