कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में बुधवार को वन विभाग की टीमें हाथी की निगरानी में जुटी रहीं। हाथी की आवाजाही वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त की गई और उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया गया।
सोमवार रात हाथी आनंदताल क्षेत्र में पहुंच गया था। इस दौरान उसने वहां बने मचान को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर रेंज टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई।
रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को भी वनकर्मियों की टीमें हाथी की गतिविधियों पर नजर रखती रहीं। जंगल में उसकी मौजूदगी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लगातार गश्त की जा रही है। संवाद