फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा के तीन बार जिलाध्यक्ष रहे राकेश गुप्ता का हृदयाघात से निधन

Wed, 16 Jul 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता राकेश गुप्ता का मंगलवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वल्लभ नगर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता भाजपा में लगभग चार दशक से पार्टी की सेवा कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच वह तीन बार जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व वर्तमान में नेफेड के यूपी डायरेक्टर पद पर मनोनीत थे।
उनके निधन की खबर सुनकर जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। मंगलवार शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, विधायक विवेक वर्मा, विधायक बाबूराम पासवान, लेखराज भारती, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें