फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हत्या नहीं, बीमारी से हुई थी राजू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव नसरुल्लापुर के राजू की मौत बीमारी से हुई थी। इसका खुलासा मृतक की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ है। मृतक की नानी ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर आशंका जाहिर की थी कि राजू को जहर देकर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

गांव नसरुल्लापुर निवासी 30 वर्षीय राजू गंगवार उत्तराखंड के रुद्रपुर की देवदास बंगाली कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था। चार फरवरी को उसकी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। उसका चचेरा भाई बलवीर पांच फरवरी को शव उत्तराखंड से गांव ले आया था। शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में रहने वाली मृतक की नानी सोमवती ने कोतवाली में तहरीर देकर राजू को जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को कोतवाली में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजू की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें