फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों के मनोनयन पर जताई आपत्ति, प्रदर्शन

Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पदाधिकारियों के मनोनयन पर जताई आपत्ति, प्रदर्शन
प्रधानों ने दूसरा प्रधान संगठन खड़ा करने का लिया निर्णय
प्रधानों ने पंचायती राज संगठन का बहिष्कार कर एक होटल में संगठन के पदाधिकारियों के चयन के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानों ने बैठक कर अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिले मेें खड़ा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में हुई बैठक में कहा गया कि तय शुदा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव होना था। इसके लिए दस लोगों ने नामाकंन भी कराए थे, लेकिन इससे पहले ही एक होटल में संगठन के पदाधिकारियों के चयन की घोषणा कर दी गई। इस पर दूसरा पक्ष भड़क उठा। कहा गया कि इसेे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पंचायती राज संगठन का बहिष्कार कर अखिल भारतीय प्रधान संगठन को पूरे जिले में खड़ा करने का निर्णय लिया गया। संगठन के रविवार को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का भी आह्वान किया गया। बैठक के बाद प्रधानों ने होटल में चुने गए पदाधिकारियों के निर्णय के विरोध मेें प्रदर्शन किया। बैठक में प्रधान आशुतोष दीक्षित, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, रामपाल सिंह, प्रधान पति वीरेंद्र सिंह धु्रव, हाजी रियाजतनूर खां मझले आदि ने विचार रखे। बैठक में अनूप सिंह, रामकिशन, ख्यालीराम, सरवन सिंह, जसवंत सिंह, रामप्रसाद, गुरविंदर सिंह, रामपाल यादव, शर्फलीउल्ला, फिरोज, यादवेंद्र सिंह, चमन सिंह आदि थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें