फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष फेज थ्री  का दूसरा चरण आज से

Fri, 06 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग जिले में सात मई से मिशन इंद्रधनुष फेज थ्री का दूसरा चरण शुरू कर रहा है। अभियान के तहत 29554 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/ प्रभारी सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के फेज थ्री में आठ के स्थान पर नौ जानलेवा बीमारियों से बचाव को टीकाकरण किया जा रहा है। फेज थ्री का पहला चरण सात अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलाया गया था। इसमें 11430 बच्चों और 3804 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। अब दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। यह चरण सात मई से 13 मई तक चलाया जाएगा। इसमें करीब 1227 चिंहित स्थलों पर टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। इसमें दो वर्ष तक के 23452 बच्चों और 6102 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण की जिम्मेदारी 202 एएनएम को दी गई है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बुलाने का जिम्मा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें