फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश से मिली राहत, दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

विज्ञापन
पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए किया गया डायवर्जन स्रोत : राहगीर
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम ने शुक्रवार सुबह करवट ली। कई दिन भीषण गर्मी के बाद सुबह करीब दो घंटे बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को फिर परेशान किया। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39.1 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

जून की शुरुआत से ही गर्मी का सितम बढ़ गया था। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। शुक्रवार सुबह तड़के अचानक मौसम बदला। दो घंटे तक तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद मौसम साफ हो गया।
दोपहर में हल्की धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम छह बजे के बाद मौसम सामान्य होने पर घरों के बाहर रौनक देखी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 39.1 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 38.5 व न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए किया गया डायवर्जन स्रोत : राहगीर

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए किया गया डायवर्जन स्रोत : राहगीर

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए किया गया डायवर्जन स्रोत : राहगीर

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए किया गया डायवर्जन स्रोत : राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें