फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 करोड़ से ब्राडगेज निर्माण को मिलेगी गति

Fri, 17 Jul 2015 11:18 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल सैलून से आए गोरखपुर के रेलवे महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तीस करोड़ की धनराशि मिल गई है। इससे बरेली-पीलीभीत के बीच ब्राडगेज का निर्माण 2015-16 में पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाप्रबंधक इज्जतनगर से स्पेशल सैलून से दोपहर करीब 2.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने बताया कि बरेली-पीलीभीत के बीच ब्राडगेज का कार्य चल रहा है। पैसे की कमी आड़े आ रही थी। अब विभाग को तीस करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। इससे ब्राडगेज निर्माण को गति मिलेगी। उन्होंने ब्राडगेज का काम वर्ष 2015-16 में पूरी होने की संभावना जताई।
इसके पूर्व उन्होंने निरीक्षण किया। वह सबसे पहले रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर निकलकर साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं देखी। फिर टिकट विंडो पर बाबुओं से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अनारक्षित प्रणाली के लगे बोर्ड को बदलवाने और आरक्षण केंद्र टिकिट विंडों के पास खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक महिला, पुरुष शयनकक्ष, डारमेट्री, स्टेशन मास्टर कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन कैंटीन पहुंचे और तैयार खाने के साथ वहां मौजूद शिकायत पुस्तिका देखी। शिकायत पुस्तिका में कैंटीन की बिजली गुल होने की दर्ज शिकायत को गंभीरता से लिया। कैंटीन ठेकेदार एसके नरुला को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम बरेली चंद्रमोहन जिंदल के अलावा कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

गेट काउंसलरों ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। तमाम गेट काउंसलर रेलवे महाप्रबंधक राजीव मिश्रा से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। गेट काउंसलरों ने उनको बताया कि वह 25 मार्च 15 से विभिन्न गेटों पर कार्यरत हैं। विभाग ने मनरेगा मजदूरों के बराबर मजदूरी देने की बात कही थी, लेकिन उन्हें मात्र 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जा रही है। इसके अलावा निर्धारित समय में वेतन नहीं दिया जा रहा है। जून माह का वेतन आज तक नहीं दिया गया। ज्ञापन देने वालों में अवधेश, लेखराज, देवशंकर, रजनीश, विमल कुमार, अजीत सिंह, राजीव कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें