फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवदिा : खुदा की बारगाह में झुके लाखों सिर

Fri, 17 Jul 2015 11:16 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान शरीफ के पांचवें और आखिरी जुमा को जिले भर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज के लिए लाखों सिर खुदा की बारगाह में झुके। मस्जिदों में हुई तकरीरों में रमजान के विदा होने के जिक्र पर बुजुर्ग रोजेदारों की आंखों में आंसू छलक आए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गुनाहों से माफी मांगी और मगफिरत की दुआ की।
विज्ञापन

शहर की शाही जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने नमाज अदा करवाई। नमाज से पहले उन्होंने रमजान शरीफ और कुरआन पाक की फजीलत बयान की। रोजा रखने वालों और कुरआन की तिलावत करने वालों पर नाजिल होने वाली खुदा की रहमतों का जिक्र करते हुए कहा कि कोई बिना वजह इन रहमतों से महरूम न रहे। उन्होंने जकात और फितरा के मसायल पर भी तफ्सील से रोशनी डाली। इससे पहले हाफिज इसरार अशरफी ने नात-ओ-मनकबत पेश कीं। शाही जामा मस्जिद और ईदगाह इंतजामियां कमेटी के सदर/खादी एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद ने अपनी तकरीर में लोगों से ईद की नमाज ईदगाह में अदा करने की अपील की। मस्जिद शाहजी मोहम्मद शेर मियां में हाफिज अब्दुल हफीज मियां शेरी, मलाहद खां में हाफिज मो जफर कदीरी, पुलिया वाली में हाफिज फुरकान शम्सी, हिदायत रसूल में कारी मो अमानत रसूल, औलिया बुजकसाबान में हाफिज अतीक कदीरी, अल्लाहू मियां में मौलाना हसन कदीरी, गौसिया लोहा मंडी में हाफिज फईम शम्सी, मस्जिद ऊंची बरेली गेट में हाफिज मेराज, नूरी पंजाबियान में हाफिज मो. अहमद, मीरासियान में मौलाना इंतजार कदीरी, हनफी मोहल्ला शेर मोहम्मद में हाफिज इम्तियाज, अशरफी मस्जिद में हाफिज फैय्याज, मनिहारान में हाफिज इसरार, कुरैशियान में हाफिज अमानुल्ला, अब्दुल वहाब खां में हाफिज जमील, कल्लन खां बिजली घर में हाफिज रिफतउल्ला, शरीफ खां में हाफिज शमशाद, मस्जिद हुसैनी लाल रोड पर हाफिज गुलाम नबी कदीरी, छीपियान में हाफिज रईस, मस्जिद सुनहरी में हाफिज लतीफउर्रहमान, मदीना शाह में हाफिज इरशाद कदीरी, मस्जिद मौला अली पुराना गंज में हाफिज अब्दुल सलाम ने अलविदा की नमाज अदा करवाई। इसके अलावा मस्जिद मौला बख्श खुदागंज, अलाउद्दीन फीलखाना, गौसिया फीलखाना, मस्जिद सरफराज खां, हैदरी, मस्जिद कचहरी, सलमानियान, नंबरदार, मोटा पाकर, मोहद्दिस सूरती, शामीर खां व स्टेशन स्थित मुसाफिर खाना की मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई। शाही जामा मस्जिद के बाहर मेला भी लगा। नमाज पढने आए बच्चों ने मेले में खूईब खरीदारी की।
परेवा वैश्य। जामा मस्जिद में मौलाना मो साबिर, नूरी मस्जिद में हाफिज हामिद रजा खां, बीच वाली मस्जिद में हाफिज सलमान रजा खां ने नमाज अदा करवाई। डांग, सिरसी, अमखेड़ा, अमखिडिय़ा, चका, निसरा, नगरिया, बरातबोझ की मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

जहानाबाद। शाही जामा मस्जिद में इमाम कारी आलिम शाकिर रजा ने, कुरैशयान में हाफिज शमीउल्ला, बीच वाली मस्जिद में कारी जहूर अहमद, खिन्नी वाली मस्जिद में हाफिज रफीउल्ला व काजीटोला में हाफिज अशफाक ने नमाज अदा कराई।
बीसलपुर। एक मीनार मस्जिद में हाफिज हैदर बख्श ने काजियान में इमाम अब्दुल खालिक ने, हाफिज खुद्दर मस्जिद में हाफिज उमर ने, सराय वाली मस्जिद में कारी लुकमान रजा ने और साबरी मस्जिद में मौलाना गुलाम मुर्तजा ने अलविदा की नमाज पढ़ाई। इसके अलावा महादेवा, मीरपुर वाहनपुर, रसयांखानपुर, पहाडग़ंज, चंदपुरा, चुर्रासकतपुर, टिकरी, शायर, रिछोला सबल, नवदिया सितारगंज, रिछुलिया और अभयपुर चैना नकटी आदि गांवों में स्थित मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज पढ़ाई गई।
दियोरिया। कस्बे के अलावा सुजनी, टेहरी और गंझाड़ी स्थित मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ाई गई।
पूरनपुर। जामा मस्जिद में हाफिज सलीम खां ने, रजा मस्जिद में हाफिज जकी खां नूरी, मस्जिद गुलजारे फरीद में हाफिज कमर महबूब, रजवी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद उस्मान नूरी, साबरी मस्जिद में हाजी जाकिर खां नूरी ने, नूरी मस्जिद में हाफिज फिरोज, मस्जिद कुरैशियान में हाफिज लईक अहमद नूरी, मस्जिद गौसिया में हाफिज रिजवान, अल खजरा में हाजी रियाज अहमद, शाहजी मस्जिद में नसीम खां, रेहानी मस्जिद में शराफत अली ने अलविदा की नमाज अदा कराई।
शेरपुरकलां। जामा मस्जिद में पेशे इमाम मोहम्मद रिजवान खलीली, कुरैशियान मस्जिद में मौलाना साजिद रजा, सुनहरी मस्जिद में हाफिज अरशद, माहीग्राम मस्जिद में मौलाना हशमत रजा, इस्लामनगर में हाफिज महबूब हसन ने अलविदा की नमाज पढ़ाई।
बिलसंडा। नगर की जामा मस्जिद में हाफिज शमशाद रजा और नूरी मस्जिद में हाफिज फईम खां ने रोजेदारों को आज अलविदा की नमाज अदा कराई। रोजेदारों ने मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की। इस मौके पर जामा मस्जिद की प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवीउल्ला खां, खजान्ची फकीर मोहम्मद और नूरी मस्जिद के अध्यक्ष इमाम बख्श भी मौजूद रहे। जामा मस्जिद के सामने खाली पड़ी जगह  और नूरी मस्जिद मेें कम जगह होने की वजह से लोगों ने मस्जिद की छत पर भी नमाज अदा की। गांव मार, घुंघौरा, विलासपुर, तिलछी, सिसैया साहिब, कल्यानपुर, हर्रई, नौगवां अम्बर और पहाडग़ंज में भी अलविदा की नमाज रोजेदारों ने अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें