फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन टनकपुर से सिंगरौली के लिए करीब चार माह बाद रवाना होगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। दो अगस्त यानी सोमवार से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। पहले दिन टनकपुर से चलकर सिंगरौली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

बता दें कि संक्रमण कम होने पर दो फरवरी 2021 को त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया था। मगर आठ मार्च को अज्ञात करणों से ट्रेन का संचालन दोबारा निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद इस ट्रेन का निरस्तीकरण बढ़ता चला गया। बाद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से फिर ट्रेनों के पहिए थम गए। संक्रमण कम होने के बाद बाकी ट्रेनों का तो संचालन शुरू हो गया।
टनकपुर से सिंगरौली और शक्तिनगर के बीच ट्रेनों का संचालन दो अगस्त सोमवार से यथावत शुरू हो रहा है। इन रूटों पर चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन एक दिन सिंगरौली और एक दिन शक्तिनगर के लिए रवाना होगी। हालांकि इन ट्रेनों का संचालन अभी टनकपुर से चोपन के बीच ही होगा। कोरोना संकट काल के बाद इस ट्रेन का करीब चार माह बाद संचालन शुरू हो रहा है। ट्रेन के संचालन को लेकर इज्जनगर मंडल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस ट्रेन के संचालन का समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

टनकपुर वाया पीलीभीत शाहजहांपुर हो सकता है आवागमन
पीलीभीत से शाहजहांपुर के बीच ब्रॉडगेज का काम पूरा हो चुका है। शाहजहांपुर रेलवे जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण की तैयारियां चल रही है। सीआरएस निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा, तो टनकपुर से पीलीभीत, बरेली होते हुए शाहजहांपुर को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन टनकपुर वाया पीलीभीत शाहजहांपुर होते हुए सिंगरौली और शक्तिनगर के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होने के कयास लगाए जा रहे है। इससे पीलीभीत शाहजहांपुर के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन का भी संचालन शुरू हो जाएगा।
सप्ताह में तीन दिन सिंगरौली और चार दिन शक्तिनगर के बीच चलेगी त्रिवेणी
पहले दिन 05074 नंबर की त्रिवेणी एक्सप्रेस सिंगरौली के लिए रवाना होगी। दूसरे दिन 05076 नंबर की त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन टनकपुर से शक्तिनगर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन सिंगरौली और एक दिन शक्तिनगर के लिए जाएगी।
विज्ञापन

समय सारिणी
स्टेशन आने का समय जाने का समय
टनकपुर 00:00 08:25
खटीमा 08:45 08:50
मझोला 09:07 09:09
पीलीभीत 09:43 09:48
इज्जतनगर 10:38 10:43
बरेली सिटी 11:05 11:10
बरेली 11:20 11:25
चोपन 05:50 00:00
-------------
स्टेशन आने का समय जाने का समय
चोपन 00:00 18:30
बरेली 12:15 12:20
बरेली सिटी 12:35 12:40
इज्जतनगर 12:53 12:58
पीलीभीत 13:50 13:55
मझोला 14:23 14:25
खटीमा 14:37 14:42
टनकपुर 15:25 00: 00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें