फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्विच रूम की केबिल में लगी आग

Sun, 25 Jan 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में बने स्विच रूम में हाईडिल से आई मेन केबिल में सुबह करीब आठ बजे अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई जिससे केबिल जलने लगी। यह देख उधर से गुजर रहे रेलयात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर कर्मचारियों को सूचना दी तब तक केबिल जलकर नष्ट हो गई। इससे स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद केबिल बदला। तब बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर तारकेश्वर पाल ने बताया कि केबिल काफी पुरानी हो चुकी थी। इसे बिजली विभाग को बदलवाने को कहा गया था। धमाका होने के चलते उसमें आग लगी है। केबिल को बदल दिया गया है।    

...तो हो सकता था बड़ा हादसा
रेलवे स्विच रूम के समीप राशन कोटे की दुकान है। इस दुकान में केरोसिन के अलावा अन्य खाद्यान्न भी रखा रहता है। स्विच रूम की केबिल में लगी आग जल्द बुझ गई। यदि आग तेज होती तो राशन कोटे दुकान भी चपेट में आ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें