सरकार ने आधार कार्ड को आवश्यक अभिलेख के रूप में स्वीकृत किया है जिससे अब हर नागरिक को आधार कार्ड बनवाना आवश्यक हो गया है, लेकिन अभी भी 60 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इसकी जानकारी होने पर डीएम ओएन सिंह ने जिले में आधार कार्ड बनाने को नामित की गई चारों एजेंसियों के स्टाफ से जानकारी ली और अब सभी को एक-एक विधानसभा आवंटित कर गांव वार कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया जिले की सभी 599 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। एक गांव का काम पूरा होने के बाद ही टीम अगले गांव में जाएगी। इस तरह निर्धारित समय में सभी नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा।