फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए गोदामों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक ओर चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। वहीं, चीनी पर महंगाई की मार को देखते हुए कारोबारी चिंतित है। नियमित क्विंटलों से चीनी की खपत करने के मिष्ठान कारोबारी व अन्य चीनी के दाम गिरने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार से चीनी की जमाखोरी को लेकर बड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठान पर जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से छापा मारा गया। शनिवार शाम को भी टीम ने शहर के किराना बाजार में चीनी के बड़े व्यापारी की दुकानों व गोदामों पर छापा मारा, लेकिन कहीं भी अतिरिक्त जमा स्टॉक नहीं मिला।
शहर के किराना बाजार में चीनी के कारोबारी पंकज महातिया ने बताया, कि चीनी को लेकर जहां दाम 4800 से 6200 पहुंच गए हैं। वहीं, बड़े कारोबारी अतिरिक्त चीनी का स्टॉक जमा करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों का मानना है कि त्योहार करीब आते ही चीनी के दाम फिर गिरेंगे, जबकि वह खुद ही उचित चीनी का स्टॉक रख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें