फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता ने की ससुर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। थाना बिलसंडा के एक गांव निवासी विवाहिता ने बरेली जोन के आईजी को प्रार्थना पत्र देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि उनका विवाह अगस्त 2023 में थाना बिलसंडा के एक गांव में हुआ था। 19 अप्रैल को घर के सभी लोग मेहमानी में गए थे। वह और उनका ससुर घर में था। अकेला पाकर ससुर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई लगाई। इसके बाद 20 अप्रैल को दोबारा दुष्कर्म किया।
20 अप्रैल की शाम को जब उसके पति और सास मेहमानी से लौट कर आए, तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। पति और सास ने उसे चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद वह मौका पाकर घर से निकल गई और मायके में आकर पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें