फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में नेहा और निसा प्रथम

Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दौड़ में नेहा और निसा प्रथम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 निसा गर्ल्स इंटर कालेज में गुरुवार से तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन रस्साकसी समेत तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़ में नेहा और लेमन रेस में निसा प्रथम रहीं। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत शफी एजूकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एनबी खान ने दीप जलाकर किया। 100 मीटर की दौड़ में कक्षा 11  की नेहा प्रथम, कक्षा नौ की शमा द्वितीय और इसी कक्षा की पलक तृतीय रहीं। लेमन रेस में कक्षा 10 की निसा प्रथम, कक्षा 12 की मनप्रीत द्वितीय और इसी कक्षा की गुलबहार तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी ने बताया कि रस्साकसी प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं कालेज के कोआर्डीनेटर अनीस बेग के निर्देशन में हुईं। प्रतियोगिताएं शुरू होने से पहले छात्राओं ने कालेज परिसर में मार्चपास्ट किया। प्रतियोगिताओं का संचालन खेल शिक्षक संजीव गंगवार ने किया। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में जाएंगे सभी कार्यकर्ता
बीसलपुर। अपना दल (अनुप्रिया गुट) के सभी कार्यकर्ता 20 नवंबर को बरेली में होने वाले अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगे। 
विज्ञापन

यह निर्णय गुरुवार को पटेल पार्क में हुई अपना दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गंगवार ने और संचालन जिला महामंत्री राजाराम ने किया। बैठक में पंकज रानी, केदारनाथ गंगवार, प्यारेलाल, संजीव कुमार, हरप्रसाद गंगवार, भगवान दास, विवेक कुमार, सत्यप्रकाश, संदीप कुमार, गुरुदेव मौजूद थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें