फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार खड़ी करने पर झगड़ा, धारदार हथियार से किया प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र में धरमंगदपुर गांव में कार खड़ी करने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान धारदार हथियार से भी प्रहार किए गए। इससे तीन लोग घायल हो गए। माधोटांडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर निवासी शहीम खां ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर में स्थित दरगाह पर गया था। इस दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद लोधीपुर गांव निवासी महबूब ने डंडा मारकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच कुछ लोगों समझौता कराने पहुंचे। इसपर आरोपी महबूब ने अपने साथी हसीन मियां, छोटे नेता, अकील खां, मकवूल, अजीज मिया के साथ मिलकर एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। धारदार हथियार से भी प्रहार किए। आरोपी मकवूल ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उसके पक्ष का नईम के सिर पर प्रहार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में कुल तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी माधोटांडा के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें