फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेंदुआ ने घर में घुसकर बछिया को मार डाला, शोर पर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। थाना हजारा के गांव भुरजनिया में दलवीर सिंह के घर घुसकर तेंदुआ ने बछिया को मार डाला। उसका शव खींचकर समीप के खेत में ले गया। शोर पर तेंदुआ खेत में बछिया का शव छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


तेंदुआ के घर में घुसकर बछिया को मारने की घटना बुधवार तड़के करीब चार बजे की है। गांव के दलवीर सिंह के घर में घुसे तेंदुआ ने वहां बंधी बछिया पर हमला करके मार दिया। बछिया का शव खींचकर तेंदुआ खेत में ले गया। लोगों ने शोर कर तेंदुआ का पीछा किया। इस पर तेंदुआ समीप के खेत में बछिया का शव छोड़ दूसरे खेतों की ओर चला गया। सूचना पर संपूर्णानगर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि टीम को तेंदुआ के पैरों के निशान मिले हैं। बछिया के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर दफन करा दिया। तेंदुआ की चहल-कदमी पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने के साथ उसकी निगरानी को टीम लगाई गई है।

दो लोगों पर तेंदुए के हमला करने के नहीं मिले साक्ष्य



पूरनपुर। मंगलवार को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गांव निवाजपुर ताल्लुके चांदपुर के समीप घास काट रही सपना और गांव रसूलापुर के गुड्डू पर तेंदुए के हमले के मामले में खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। खुटार के रेंजर ने बताया कि सपना ने तेंदुआ को देखने से इन्कार कर दिया। दोनों स्थानों पर टीम को तेंदुआ के पैरों के निशान भी नहीं मिले। हालांकि निगरानी को टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को तेंदुआ की चहल-कदमी को लेकर सतर्क किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र जंगल से सटा होने के चलते अक्सर वन्यजीव निकलकर खेतों की ओर आ जाते हैं। इसको लेकर पहले ही लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें