फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा कौमी एकता सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर 19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा। पहले दिन राष्ट्रीय अखंड दिवस मनाया जाएगा। इसमें धर्म निरपेक्ष, सांप्रदायिक विरोधी, अहिंसा संबंधी विषयों पर बैठक व गोष्ठियां होंगी।
विज्ञापन

20 नवंबर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री के 15 सूत्री अल्पसंख्यकों के कार्यक्रम की बातों पर जोर दिया जाएगा। 21 नवंबर को सद्भावना दिवस के तहत विशेष साहित्य समारोहों और कवि सम्मेलनों का आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम के लिए प्राचार्य उपाधि महाविद्यालय को नामित किया गया। 22 नवंबर को कमजोर वर्ग दिवस के तहत विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति और कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने वाली मदों का प्रचार-प्रसार के लिए बैठक कर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

23 नवंबर को सांस्कृतिक एकता दिवस के तहत विविधता में एकता की भारतीय परंपरा को प्रस्तुत करने के लिए सांस्कृतिक समारोह होंगे। 24 नवंबर को महिला दिवस के अवसर पर भारतीय समाज में महिलाओं के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं 25 नवंबर को संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को सुुरक्षित रखने के लिए बैठक और समारोह का आयोजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें