गजरौला क्षेत्र में हाईवे के किनारे दिखा अजगर। स्रोत वीडियो ग्रेब
गजरौला। पीलीभीत-गजरौला मार्ग पर माला मोड़ के पास पुल किनारे शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक अजगर घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
अजगर पीलीभीत वन रेंज क्षेत्र में हाईवे पर पिपरिया कठिना नदी के पास घायल हालत में पड़ा था। इससे राहगीरों में भी हलचल रही। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया और प्राथमिक उपचार दिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से वन्यजीव की जान बचाई जा सकी। संवाद