ब्लाक क्षेत्र में बनाई गई 33 नई ग्राम पंचायतों का गजट कर दिया गया। इसके साथ ही ब्लाक में 156 से बढ़कर अब 189 ग्राम पंचायतें हो गई। ब्लाक मेेें 291 वार्ड बढ़े हैं।
राजस्व गांव जिनकी एक हजार से अधिक जनसंख्या है। उनको ग्राम पंचायत बनाने को परिसीमन हुआ था। एडीओ (पंचायत) अरविंद वर्मा ने बताया कि जो 33 ग्राम पंचायतें बढ़ाई गई है।
इनमें खिरकिया बरगदिया ग्राम पंचायत में से ढक्काचांट, सिमरिया ता. महाराजपुर से ढका जमीमा पूरनपुर, गोपालपुर से अजीतपुर बिल्हा, सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा से नरायनपुर घुंघचाई, केशौपुर से लुकटिहाई और कढैया, आसपुर जमुनिया से दयालपुर, बूंदीभूड़ से बंदरबोझ, पुरैना ता. महाराजपुर से सेल्हा और मटैय्या लालपुर, पिपरिया दुलई से गैरतपुर जप्ती, चांटफिरोजपुर से नरायनपुर जमीमा पूरनपुर, मकरंदपुर ता. पिपरिया दुलई से बख्तापुर, मोरनिया गांधीनगर से शांतीनगर, बुढिया जमीमा इटौरिया से बैजूनगर और विधिपुर, पिपरिया करम से सिसैया, ढकिया केसरपुर से सपहा, करनापुर से भोपतपुर, मनहरिया से बहादुरपुर बुजुर्ग, सोंधा से बागर, सपहा से चतीपुर, गढाकलां से दौलतपुर, बासुपुर से धनेगा, सिकराना, गुलड़िया भूपसिंह, टांडा से सुंदरपुर, भगवंतापुर से गुलड़िया खास, सिमरा ता. महाराजपुर से राजपुर ता. महाराजपुर, धुरिया पलिया से मझारा ता. महाराजपुर, पडरिया से भायपुर, मुजफ्फरनगर से मोहनपुर जप्ती, तकियादीनारपुर से रुरिया सलेमपुर, रुद्रपुर से भवानीगंज, दिलावरपुर से मटैना को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 291 वार्ड बढ़ाए गए हैं। पहले 2122 वार्ड थे। अब 2413 वार्ड हो गए।
नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण 13 जुलाई तक
पूरनपुर। एडीओ (पंचायत) अरविंद वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों का वृहद पुनरीक्षण एक जून से शुरू होगा। जो 13 जुलाई तक चलेगा। इसमेें मतदाता सूची में नाम शामिल और काटे, संशोधन किए जाएंगे।