फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर चैलेंजर्स, नाइट  पैंथर्स ने जीते मैच

Wed, 13 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी स्पोर्ट्स एकेडमी एंड स्टेडियम में चल रहे पीपीएल (पीलीभीत प्रीमियर लीग टूर्नामेंट) में पांचवें दिन पूरनपुर चैलेंजर्स ने सुपर किंग्स को बाइस रनों से और नाइट पैंथर्स ने किंग्स इलेवन को चार विकेट से हरा दिया। बृहस्पतिवार को सनराइजर्स पीलीभीत का मुकाबला लाइंस आफ पूरनपुर से और पूरनपुर रॉयल्स का ब्लू टाइगर से होगा। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 15 अप्रैल को और फाइनल 17 अप्रैल को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पांचवें दिन रणजी खिलाड़ी अमन वर्मा और एकेडमी के प्रबंधक गुरभाग सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पूरनपुर चैलेंजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 18.1 ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में सुपर किंग्स की पूरी टीम 12.3 ओवर मेेें मात्र 73 रन बनाकर आउट हो गई। पूरनपुर चैलेंजर्स के जसवंत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने चार विकेट लिए और 19 रनों का टीम को योगदान किया। पांचवें दिन का दूसरा मैन किंग्स इलेवन पूरनपुर और नाइट पैंथर के बीच हुआ। किंग्स इलेवन के खिलाडिय़ों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। इसमें शोएब ने तीस, रिजवान ने 45 रनों का योगदान किया। जवाब में नाइट पैंथर के खिलाड़ियों ने 19.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। नाईट पैंथर की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान एकेडमी के संरक्षक भजन सिंह, कोच हरदीप सिंह, आशीष मिश्रा, लखवीर सिंह, पोषित शर्मा, सुमित शर्मा आदि थे। प्रबंधक गुरभाग सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को लायन्स ऑफ पूरनपुर और सनराइजर्स पीलीभीत जबकि दूसरा मैच पूरनपुर रायल्स और ब्लू टाइगर्स के बीच होगा। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 15 को और फाइनल मैच 17 अप्रैल को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें