फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नए साल पर गुलजार रहा पीटीआर, बाइफरकेशन में भी उमड़ी भीड़

Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नए साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए सैलानियों की आमद से पीटीआर भी गुलजार रहा। सैलानियों के उत्साह पर ठंड का असर नहीं दिखा। टाइगर रिजर्व प्रशासन भी सैलानियों की सुविधाओं पर नजर बनाए रहा।
विज्ञापन

बुधवार को करीब 600 सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। बाघ के दीदार भी हुए। नए साल के पहले दिन महोफ गेट से सुबह की शिफ्ट में करीब 10 वाहन जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। सबसे अधिक भीड़ मुस्तफाबाद में रही। सुबह से लेकर शाम तक प्रवेश काउंटर का क्षेत्र सैलानियों की आमद से गुलजार रहा।
नए साल को लेकर सैलानियों में उत्साह देखा गया। चूका बीच की हटें जनवरी के पहले सप्ताह तक बुक हैं। गेस्टहाउस और जंगल से सटे इलाके में बने होमस्टे में भी दिन भर रौनक रही। बुधवार को दोनों शिफ्ट में 600 से अधिक सैलानी भ्रमण करने पहुंचे। इसमें जनपद के अलावा शाहजहांपुर, सीतापुर, बरेली, लखनऊ, दिल्ली आदि इलाके के सैलानी शामिल रहे।
विज्ञापन

बाइफरकेशन और शारदा डैम क्षेत्र में भी उमड़ी भीड़
बाइफरकेशन में सैलानियों की बेहतर आमद हुई। गेस्टहाउस से लेकर पुल के क्षेत्र में सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही। सैलानियों ने सुंदरता का आनंद लिया। हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाता दिखा। दिन भर में करीब दो हजार लोग बाइफरकेशन पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से माधोटांडा पुलिस तैनात रही। इसके अलावा शारदा डैम क्षेत्र में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी रही।


गाइडों के फेस पर बनी बाघ की पेंटिंग रही आकर्षण का केंद्र
नए साल के पहले दिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने आने वाले सैलानियों के आकर्षण का भी ध्यान रखा गया। पीटीआर प्रशासन की ओर से फेस पेंटिंग की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान कई कर्मियों और जंगल सफारी के गाइडों ने चेहरों पर बाघ की पेंटिंग बनवाई। इससे सैलानी काफी आकर्षित हुए। मुस्तफाबाद स्थित प्रवेश काउंटर के बाहर नए साल के स्वागत की रंगोली भी बनवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें