फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टी के दिन गुलजार रहा पीटीआर, एक हजार सैलानी पहुंचे

विज्ञापन
रविवार को मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस ​स्थित बुकिंग कांउटर पर लगी भीड़।स्रोत:संवाद - फोटो : रजत का फाइल फोटो
विज्ञापन
कलीनगर। रविवार को छुट्टी के दिन पीटीआर का पर्यटन सैलानियों की आमद से गुलजार रहा। करीब एक हजार सैलानियों की आमद हुई। इस कारण जंगल सफारी के सभी वाहन बुक हो गए। तीन सौ सैलानी चूका बीच भी पहुंचे। सैलानियों की भीड़ को देखते हुए पर्यटन क्षेत्र का स्टाफ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटा रहा।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खास बना हुआ है। चूका बीच की खूबसूरती के अलावा जंगल में विचरण करते बाघ सैलानियों को अधिक पसंद आ रहे हैं। इससे संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को छुट्टी के चलते सैलानियों की संख्या काफी बेहतर रही।
सुबह और शाम की शिफ्ट में जंगल सफारी के सभी वाहन बुक हो गए। करीब सात सौ सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। वहीं तीन सौ सैलानी चूका बीच की सुंदरता देखने पहुंचे। भीड़ के मद्देनजर दूसरे शिफ्ट से पहले जंगल सफारी के शौकीन सैलानियों की मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग काउंटर के बाहर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक कतार में लगने के बाद सैलानी वाहन की बुकिंग करा सके। इस दौरान कुछ अव्यवस्थाएं भी रहीं, लेकिन पर्यटन स्टाफ ने सक्रियता बढ़ाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। जंगल सफारी के दौरान सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में सैलानियों को बाघ के दीदार भी हुए।
रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को सैलानियों की संख्या काफी बेहतर रही। दिन भर भीड़ भाड़ का माहौल रहा। जंगल सफारी और चूका बीच समेत एक हजार सैलानी रविवार को पहुंचे। व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया।


श्रीलंका से पहुंचे सैलानियों ने प्राकृतिक सुंदरता का लिया आनंद
रविवार को देश के विभिन्न इलाकों के अलावा विदेशों से भी सैलानियों की आमद हुई। इसमें श्रीलंका से पहुंचे चार सैलानी भी शामिल रहे। विदेशी मेहमानों ने भी जंगल सफारी का आनंद लेकर चूका बीच के अलावा जंगल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। रेंजर ने बताया कि श्रीलंका से चार सैलानियों की रविवार को आमद हुई है।

रविवार को मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस स्थित बुकिंग कांउटर पर लगी भीड़।स्रोत:संवाद- फोटो : रजत का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें