फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआर : पर्यटन सत्र शुरू होने में दो दिन शेष, बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नए पर्यटन सत्र की तैयारी तेज हो गई है। सैलानियों की सुविधा के लिए वन निगम की ओर से चूका बीच की हटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसके बाद एडवांस बुकिंग का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वन निगम के अफसरों का कहना है कि 15 से 23 नवंबर के बीच अधिकतर तिथियों में हटों की बुकिंग हो गई है। जल्द सत्र शुरू होने की जानकारी न होने के कारण सैलानी अभी छह नवंबर से बुकिंग नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा काफी सुंदर है। छह माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान हजारों सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारते हैं। 15 नवंबर से खुलने वाले सत्र को इस बार छह नवंबर से खोला जा रहा है।
जिसके चलते तैयारियों को तेज कर अंतिम रूप देने के प्रयास जारी हैं। नए सत्र में दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वाले सैलानियों ने पहले से ही हटों की बुकिंग करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम के पास है। वन निगम की ओर से 27 अक्तूबर से ही हटों की बुकिंग खोल दी गई थी। सैलानी यूपी पर्यटन निगम की वेबसाइट से हटों की बुकिंग कराने में लगे हैं। वन निगम के पुलकित कुमार ने बताया कि चूका बीच में हटों की ऑनलाइन बुकिंग जारी है।
सैलानी पिछले सत्र की तिथि को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर से बुकिंग अधिक करा रहे हैं। 15 से लेकर 23 नवंबर तक अधिकतर तिथियों में हटों की बुकिंग हो चुकी है। अभी छह नवंबर से 15 नवंबर तक की बुकिंग नहीं हुई है।

होमस्टे की भी तैयारियां हुईं पूरी, होने लगी बुकिंग
पीटीआर में सैलानियों के सुविधा के लिए जंगल के अलावा उसके बाहर भी कई ऐसे होम स्टे हैं जो आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। इसमें मुस्तफाबाद गेस्टहाउस के निकट दो होम स्टे हैं। इसके अलावा बराही गेस्ट हाउस और कलीनगर शाहगढ़ मार्ग पर नहर किनारे एक अन्य होम स्टे है। जहां खाने पीने से लेकर ठहरने तक की बेहतर व्यवस्था की गई है। पर्यटन सत्र को लेकर इन होम स्टे की मरम्मत कर तैयारी पूरी की गई है। अधिकतर होम स्टे पर सैलानियों ने बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है।




इस बार नहीं होगी वाटर हट की बुकिंग
ट्री, बैंबो और थारू हट को बुक कर सैलानी ठहर सकते हैं। वाटर हट वीवीआईपी व विभागीय अधिकारियों के लिए सुरक्षित रखी गई है। वन निगम की वेबसाइट uptorism.com पर जाकर बुकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें