फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआर : मार्च में सैलानियों की आमद ने तोड़े रिकॉर्ड

Fri, 11 Apr 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जंगल सफारी के दौरान चहलकदमी करते बाघ।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर के नए पर्यटन सत्र के दौरान मार्च में सैलानियों की आमद ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पूरे माह देश के विभिन्न इलाकों से 7560 सैलानियों की आमद हुई। 121 विदेशी सैलानी भी पहुंचे, इनकी आमद पूर्व की अपेक्षा सबसे अधिक रही। मार्च तक 28,206 सैलानी पीटीआर भ्रमण करने आ चुके हैं। सैलानियों की बढ़ती संख्या के पीछे बाघों के अधिक दीदार अहम वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन

पीटीआर के इस पर्यटन सत्र का आगाज नवंबर 2024 को हुआ था। इसके बाद से सैलानियों की आमद शुरू हो गई। मिनी गोवा के रूप में देश में मशहूर चूका बीच और जंगल की प्राकृतिक सुंदरता के बीच बाघों की चहलकदमी सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करने लगी। सैलानियों की सुविधा के लिए करीब 80 से अधिक जंगल सफारी के वाहनों को लगाया गया। साथ ही पर्यटन गाइड और चालकों को प्रशिक्षित किया गया। सुबह और शाम के समय दो शिफ्टों में तीन घंटे तक जंगल सफारी की व्यवस्था रखी गई। बाघों के बेहतर दीदार के चलते सैलानियों को पीटीआर का पर्यटन आकर्षित करने लगा। आम सैलानियों के अलावा देश के बड़े वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी भ्रमण के बाद पीटीआर के बाघों के मुरीद हुए। कई ने इस बाबत अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की।
वैसे तो सत्र की शुरुआत के बाद से ही सैलानियों की संख्या बेहतर रही। इसमें नवंबर में 3698 देश के सैलानी और 26 विदेशी सैलानियों की आमद हुई। दिसंबर में देशी सैलानियों की संख्या बढ़कर 6736 पहुंच गई। जनवरी में 5701 और फरवरी में 4511 पहुंची, लेकिन मार्च माह में पुराने रिकॉर्ड टूट गए। पूरे माह देश के विभिन्न इलाकों से 7560 सैलानियों की पीटीआर में आमद हुई। वहीं विदेशी सैलानी भी इस माह में अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

करीब 121 विदेशी सैलानी पहुंचे। सैलानियाें की बढ़ती संख्या के पीछे बाघों के खूबसूरत दीदार वजह बनी हुई हैं। मार्ग पर चहलकदमी के अलावा नहर में तैरने और पेड़ों पर चढ़ने के वीडियो भी वायरल होते रहे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघों के अधिक दीदार सैलानियों को पसंद आ रहे हैं। संख्या में बढ़ोतरी पीटीआर के लिए सुखद संदेश हैं। सैलानियों की सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें