फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तैराकी का सत्र शुरू, खिलाड़ियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

Fri, 11 Apr 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में स्थित तरणताल। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में तैराकी का सत्र शुरू हुए पांच दिन बीत गए, लेकिन अभी तक खिलाड़ी नहीं पहुंचे हैं।विभाग का दावा है कि जल्द ही तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


गांधी स्टेडियम के तरणताल में दो पूल हैं। एक में बच्चे और दूसरा में बड़ी उम्र के लोग तैराकी सीखते हैं। यहां नए सत्र की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। सुबह दो और शाम के शाम तीन सत्रों में होने वाली तैराकी के पहले बैच का प्रशिक्षण सुबह छह से सात बजे तक और द्वितीय बैच सात से आठ बजे तक रहता है।
शाम के समय चार से पांच, पांच से छह और छह से सात बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बालिका-महिलाओं का बैच शाम पांच से छह बजे तक रखने की रूपरेखा तय की गई है। सितंबर तक चलने वाले सत्र में पांच दिन बीतने के बाद भी खिलाड़ी नहीं पहुंच रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें