फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर के डीएफओ मनीष को मिला इको वॉरियर अवॉर्ड

Thu, 01 Oct 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के हाथों सम्मानित होते पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। वन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन प्रबंधन के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित इको वॉरियर अवॉर्ड 2026 से नवाजा गया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एसोसिएशन के तत्वावधान में बीते मंगलवार को नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन के डीजी ऑफिस सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने देशभर के आठ राज्य राजस्थान, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, चेन्नई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चयनित 14 वनाधिकारियों को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सराहा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी प्रभाग में बाघों के संरक्षण, वन सुरक्षा और ग्रामीणों के साथ सामंजस्य स्थापित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम स्तर पर लाने की दिशा में डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह के कुशल प्रबंधन को मंच से विशेष रूप से सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि वर्ष 2023 से शुरू हुए इस प्रतिष्ठित सम्मान की कड़ी में इससे पूर्व उत्तर प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी भी यह पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें