फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआर: चूका बीच का बदलेगा कलेवर, पर्यटकों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीटीआर में बनी थारू हट। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच का कलेवर अब बदलने की तैयारी है। पर्यटकों को जंगल और शारदा सागर डैम की खूबसूरती के बीच बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुरानी हटों की जगह अत्याधुनिक फैब्रिकेटेड हटें बनाई जाएंगी। कैंटीन को भी बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। पीलीभीत टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन की बैठक में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सभी कार्य अक्तूबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। यहां का प्रवेश शुल्क भी बढ़ाया गया है। जहां पहले आम सैलानियों को 150 रुपये जमा करने होते हैं वह अब 200 रुपये जमा करेंगे। इसके अलावा विदेशी सैलानियों को 800 की जगह 1000 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ मुख्यालय में पीलीभीत टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के शासी निकाय की तीसरी बैठक हुई। वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीटीआर में ईको टूरिज्म और ईको विकास से जुड़े कार्यों पर मंथन किया गया। फाउंडेशन की ओर से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.96 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
-

अक्तूबर तक पूरा होगा काम, नवंबर से पर्यटन सत्र

बैठक में वन मंत्री ने पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुरानी हटों की जगह नए सिरे से अत्याधुनिक फैब्रिकेटेड हट तैयार कराने के निर्देश दिए। कैंटीन की व्यवस्था को बेहतर करने और शौचालयों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा गया। पीटीआर का नया पर्यटन सत्र नवंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में उससे पहले चूका बीच पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बेहतर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें