फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सनेडी तटबंध पर पीटीआर प्रशासन ने रुकवाया निर्माण

Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलीनगर के नौजल्हा क्षेत्र में सनेडी तटबंध पर कराए जा रहा कार्य। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
कलीनगर। सनेडी तटबंध को मिट्टी डालकर चौड़ा करने के साथ ही यहां खड़ंजा बिछाने का काम पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रशासन ने जंगल क्षेत्र में एनटीसीए के नियमों का हवाला देकर बंद करा दिया। शारदा डैम की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण यह तटबंध बीते दिनों आई बाढ़ में कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। काम बंद होने से इसकी मरम्मत भी अटक गई है।
विज्ञापन

कलीनगर क्षेत्र में नेपाल से आने वाली बमनी, जगबूड़ा शारदा नदी हर साल बरसात के दौरान तबाही मचाती हैं। बाढ़ नियंत्रण कार्यों के नाम पर सिंचाई विभाग का शारदा सागर खंड और बाढ़ खंड हर साल लाखों रुपये खर्च करता है।
दो साल पहले आई बाढ़ में सनेडी तटबंध भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। शारदा सागर खंड के अभियंताओं ने मिट्टी डालकर चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही मजबूती के लिहाज से खड़ंजा लगाने का कार्य शुरू किया है। गभिया, नौजल्हा गांव की सीमा में कराए जा रहे कार्य को पीटीआर प्रशासन ने रुकवा दिया। खड़ंजा पर रोक से बाढ़ के दौरान डाली गई मिट्टी के नदी की भेंट चढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें