केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से वार्ता करते उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दुष्य
पीलीभीत। शहर के उपाधि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने रोजगारपरक कोर्सों के संचालन के लिए नए एकेडमिक ब्लॉक और बहु उद्देशीय हाल निर्माण के संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री को प्रस्ताव दिया है। इन भवनों के निर्माण पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बजट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है।
प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से भाजपा पदाधिकारी सुधीर चौधरी के आवास पर मुलाकात की। महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में केंद्रीय राज्यमंत्री को जानकारी दी। जिले के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रमों को संचालित करने के लिए नए एकेडमिक ब्लाक और बहुउद्देशीय हाल के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव (डीपीआर) सौंपा।
प्राचार्य ने बताया कि भवनों का निर्माण करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाना है। बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि एकेडमिक ब्लॉक के लिए स्किल डेवलपमेंट या कामर्स मंत्रालय से बजट जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने राज्यमंत्री को बताया कि उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत जनपद का एकमात्र अनुदानित महाविद्यालय है।