फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर दियूनी केसरपुर में सभास्थल का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
सभा स्थल के लिए जमीन देखती कमिश्नर और एडीजी एंव आईजी । स्रोत -सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। नौ अप्रैल को पीलीभीत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर डीएम ने टनकपुर हाईवे पर गांव दियूनी केसरपुर में सभा स्थल देखा है। सुरक्षा के लिहाज से इस स्थान को उपयुक्त मानते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी मौके पर जाकर इस स्थल को देखा है। संभावना जताई जा रही है कि अब ड्रमंड कॉलेज में प्रधानमंत्री की सभा नहीं होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा नौ अप्रैल को प्रस्तावित है। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। टनकपुर हाईवे पर मोमीनगंज में जमीन को समतल कर हेलीपैड बनाया जा रहा है। हेलीपैड के लिए आठ एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। वहीं प्रधानमंत्री की सभा के लिए पूर्व में ड्रमंड कॉलेज परिसर के मैदान को देखा गया था, जो कि सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है।
डीएम ने मौके पर सभास्थल का निरीक्षण किया था। आबादी होने के कारण अब प्रशासन यहां पर सभा स्थल उचित नहीं मान रहा। डीएम ने पुलिस अधीक्षक के साथ कचहरी के आगे टनकपुर मार्ग पर ही गांव दियूनी केसरपुर में खाली पड़े मैदान को सभा स्थल के लिए चिह्नित किया है। आखिरी निर्णय प्रधानमंत्री की स्पेशल टीम की ओर से लिया जाना है।
विज्ञापन




साफ सफाई में जुटे मरौरी ब्लॉक के 70 सफाईकर्मी
हेलीपैड स्थल के पास टनकपुर हाईवे के किनारे सफाई करने और झाड़ियों को हटाने के लिए मरौरी ब्लॉक के 70 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन कर्मचारी सड़क किनारे साफ-सफाई करते नजर आए। सभास्थल पर भी सफाई कराई जाएगी।

पोस्टमार्टम हाउस के सामने गांव दियूनी केसरपुर में स्थान को देखा गया है। प्रधानमंत्री की सभा के लिए यह स्थान उचित लग रहा है। सभा स्थल के इसी स्थान का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब दिल्ली से टीम आकर इसे देखेगी। - संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी



कमिश्नर और आईजी ने भी प्रधानमंत्री का सभास्थल देखा


पीलीभीत। नौ अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के लिए स्थान का चयन अभी नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, एडीजी पीसी मीणा, आईजी डॉ. राकेश सिंह और डीएम संजय कुमार सिंह ने ललौरीखेड़ा मेंं खाली पड़ी जमीन को सभास्थल के लिए देखा। इसके बाद अधिकारियों ने ड्रमंड कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण किया। सभास्थल को लेकर डीएम से चर्चा की। सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय से जानकारी ली। यहां से सभी दियूनी केसरपुर गए। यहां पर हेलीपेड के काम की जांच की। संवाद

सभा स्थल के लिए जमीन देखती कमिश्नर और एडीजी एंव आईजी । स्रोत -सूचना विभाग

सभा स्थल के लिए जमीन देखती कमिश्नर और एडीजी एंव आईजी । स्रोत -सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें