फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस ए मोहम्मदी : सरकार की आमद मरहबा से गूंंजीं सदाएं

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मीरपुर में  निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम-ए-विलादत के मौके पर जिले भर में बारह रबी उल अव्वल परंपरागत ढंग से मनाया गया। शहर में बृहस्पतिवार रात और पूरनपुर व बीसलपुर समेत अन्य इलाकों में शुक्रवार को जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा की सदाएं गूजती रहीं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जुलूस के साथ मौजूद रही।
विज्ञापन

शहर में देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हशमत नगर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। रोशनी और नात-ओ-कलाम से सराबोर यह जुलूस शहरभर में रौनक बिखेरता रहा। सरकार की आमद मरहबा और या रसूल या रसूल जैसे नारों से गलियां गूंज उठीं। इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी।
देर रात 11:30 बजे आस्ताने-हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां की रहनुमाई में जुलूस हशमत नगर से रवाना हुआ। यह जुलूस बेलो वाला चौराहा, कमल्ले चौराहा, जुगनू की पाकड़, छोटी मार्केट, शाहजी मियां मजार, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद चौराहा, फीलखाना, पंजाबियान, जाटो वाला चौराहा, कोतवाली रोड होते हुए जामा मस्जिद मार्ग से होकर वापस हशमत नगर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बीसलपुर। सुबह बड़े चौराहे से बारावफात का जुलूस शुरू हुआ। ईदगाह चौराहे पर भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों को शील्ड और धार्मिक पुस्तकें बांटीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ भारती सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। रसिया खानपुर, टिकरी, चंदपुरा, ईंटारोड़ा, चठिया सेवाराम, दियोरिया, टिहरी, सुजनी, पहाड़गंज, नवदिया सितारगंज, कितनापुर, गंझाड़ी, पंसडी और रोहनिया गांवों में भी यह पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया l



चुर्रा सकतपुर। कस्बे के अलावा मीरपुर वाहन पुर, महादेवi, मुसेली, राजू पुर, अभयपुर, चैना और शायर आदि गांवों में भी जुलूस निकाला गया। सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने नगर में निकलने वाले जुलूस के दौरान लोगों को जलपान कराया।



न्यूरिया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी की रौनक रही। मुख्य मार्गों पर बने स्वागत द्वार, जगमगाती रंग-बिरंगी रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। सुबह साढ़े सात बजे मदरसा दारुल उलूम गौसिया से मौलाना मुफ्ती साबिर की कयादत में जुलूस निकाला गया। नात-ए-पाक और मरहबा या मुस्तफा के नारों से माहौल गूंज उठा। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथ में झंडे लिए जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में तिरंगे झंडे भी दिखाई दिए। जुलूस मोहल्ला मोहम्मद यार खां, मुख्य चौराहा, खेड़ा तिगड़ी पुलिया, शाहजी नगर पेट्रोल पंप होते हुए खब्बापुर होते हुए ग्राम गौहर से वापस मदरसा पहुंचकर संपन्न हो गया।



बरखेड़ा। सुबह नौ बजे कादरी मस्जिद के पास नगर की चारों मस्जिदों जामा मस्जिद ,कादरी मस्जिद, नूरी मस्जिद, साजिद सरिया मस्जिद के इमाम मौलाना मामूल रजा,मौलाना हिषामुद्दीन, मौलाना रियाज रजा,मौलाना नासिर एकत्र हुए और जुलूस निकाला। मुख्य मार्ग से चलकर सरकारी अस्पताल के सामने से होते हुए पुरानी बाज़ार, बस्ती से होता हुआ जुलूस वापस दौलतपुर मार्ग पर मदरसा जामिया अहले सुनन्त पर समाप्त हुआ। जुलूस में आतिशबाजी छोड़कर हर्ष के साथ पैगंबर ए इस्लाम की यौमे पैदाइश का जश्न मनाया गया। पौटा कलां में सुबह आठ बजे गांव के अलावा खमरिया पंडरी व विक्रमपुर के लोग बस स्टैंड पर एकत्र हुए और जुलूस निकाला। क्षेत्र के खजुरिया पचपेड़ा, नरायनयठेर, अधकटा में भी पर्व मनाया गया।



कलीनगर। माधोटांडा और कलीनगर में जुलूस ए मोहम्मदी परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। माधोटांडा में मदीना मस्जिद से शुरू होकर जुलूस मुख्य मार्ग पर पहुंचा। इसके बाद जामा मस्जिद के रास्ते गौटिया क्षेत्र में होते हुए पुन: कस्बे में आया। चिह्नित मार्गों से गुजरने के बाद जुलूस मस्तान मियां की दरगाह पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके अलावा तराई क्षेत्र के सिमरा गांव में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
पूरनपुर। करीमगंज स्थित मदरसा से शुरू हुआ जूलूस शेरपुर रोड, स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, ब्लॉक चौराहा, ब्लॉक रोड होते हुए मोहल्ला खानका स्थित साबरी अहाता में पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में शामिल लोग नात शरीफ़ पढ़ते हुए और धार्मिक झंडे लहराते चल रहे थे। जुलूस मेंं कई धार्मिक झांकियां शामिल रहीं।

एक वाहन पर मौलाना आमिर रजा खां, मौलाना फसले अहमद नूरी, नाजिम मिशवाही आदि उलमा तकरीर करते चल रहे थे। कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल लोगोंं को शरबत, बिस्कुट आदि बांटा गया। स्टेशन चौराहा पर व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, हाजी मोहम्मद जाहिद खां, विजयपाल विक्की, अशोक खंडेलवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, कामिल खान, वली अहमद, मोहम्मद उमर ने जुलूस का नेतृृत्व कर हाजी लियाकत हुसैन को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।






गांव शेरपुरकलां में जामा मस्जिद के समीप से जुलूस निकाला गया। जुलूस में मस्जिद कुरैशियान, मस्जिद इस्लामनगर, रजानगर, मदीनाशाह, महागीर, सुनहरी मस्जिद, नूरी मस्जिद आदि के उलमा तकरीर करते चल रहे थे। सपा नेता मोहम्मद जैगम खां, हाजी रियाजतनूर खां, नईम खान, बाबर, अरमान खां आदि जूलूस में शामिल हुए। गांव कसगंजा, सिमरिया में भी जुलूस निकाला गया।

जहानाबाद। जुमे की नमाज के बाद मस्जिद कुरैशीयान से जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज हाफिज समी उल्ला साहब ने तिलाबते कुरान के साथ किया। उसके बाद जुलूस मस्जिद बीच वाली पहुंचा। वहां से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। थाने वाले दादा मियां की दरगाह के पास जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना दानिश रजा ने हुज़ूर सलल्लाहो अलैह वसल्लम की शान में तकरीर की। जुलूस थाना कोतवाली के सामने होते हुए बाजार कटरा, नई बस्ती, नेशनल हाईवे होते हुए काजी टोला, टाउन एरिया बाजार पहुंचा। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता ने जुलूस में लोगो पर फूल बरसा कर स्वागत किया।
बिलसंडा। नगर से देहात तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। दरगाह पहुंचने पर लोगों ने सलातो सलाम पेश किया।




जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल माजिद की अगुवाई में निकाला गया जुलूस



अमरिया। कस्बे में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी परंपरागत तरीके से निकाला गया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह जुलूस में लंगर तकसीम किया। कस्बे की जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल माजिद की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद से शुरू होकर नगरिया मोहल्ला, नेशनल हाईवे, नहर पुल, कैंचू टांडा तक जुलूस गया। समापन रामलीला मैदान के बराबर में पुत्तन अंसारी, इकबाल अंसारी आदि के घरों के पास हुआ। इस मौके पर मौलाना तारिक रजा मिस्बाही, मौलाना नदीम मलिक, हामिद खान, जहीर मलिक, जमा मलिक, रियाज़ खा आदि मौजूद रहे। संवाद



पुष्प वर्षा कर सिख समाज ने किया जुलूस का स्वागत
मझोला। मौलाना तौफीक रजा के नेतृत्व में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के ड्यूनी मझोला मार्ग होते हुए कस्बे में पहुंचने पर सिख समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में चरणजीत सिंह, अमरीक सिंह, जोगा सिंह, बाबू भाई, गुरमुख सिंह, तेजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
जुलूस चौकी चौराहा से पीलीभीत टनकपुर मुख्य मार्ग होते हुए ईदगाह पहुंचा। ईदगाह से वापस से होते हुए मझोला सितारगंज मार्ग से गुलरिया मस्जिद पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के मस्जिद पर पहुंचने मस्जिद के मौलाना तौफीक राजा में तकरीर की। जुलूस में सलीम इदरीसी, कल्लू खा, नफीस सलमानी, रईस सलमानी, रफ़न खा, सभासद अब्दुल बशीर, अब्दुल मजीद, नाजिम खा, जमील इदरीसी, हाजी शाहिद, कदीर, युसूफ खा, जमील अंसारी, वाहिद खान, नईम इदरीसी आदि शामिल रहे। इस बार पुनः हाइड्रा मशीन पर 55 फिट ऊंचा धार्मिक झंडा आकर्षण का केंद्र रहा। संवाद





कड़ी सुरक्षा के बीच नौगवां पकड़िया में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
पीलीभीत। शहर से सटे नौगवा पकड़िया में कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। मदरसा अल-जामियातुल अलविया फैजान -ए-गरीब नवाज से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस की निगरानी जामे मस्जिद सदर हाफिज इमरान नूरी ने की, जबकि सरपरस्ती कारी सखावत अली नूरी की रही। मोहल्ले की गलियों से गुजरते जुलूस का जगह-जगह इस्तक़बाल हुआ। सुरक्षा के लिहाज से सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी की मौजूदगी में फोर्स तैनात रहा। संवाद

बीसलपुर के गांव मीरपुर में  निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी। संवाद

बीसलपुर के गांव मीरपुर में  निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी। संवाद

बीसलपुर के गांव मीरपुर में  निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी। संवाद

बीसलपुर के गांव मीरपुर में  निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी। संवाद

बीसलपुर के गांव मीरपुर में  निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें