फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, अटेवा पदाधिकारियों ने किया उपवास

विज्ञापन
बीसलपुर में शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षक दिवस पर अटेवा संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए सामूहिक उपवास किया। उन्होंने कहा, यह कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गंगवार, महामंत्री दुर्गेश कुमार, जिला संयोजिका रश्मि यादव, महिला प्रकोष्ठ की मंत्री रीना मिश्रा, उपाध्यक्ष विद्योत्तमा मिश्रा, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के संरक्षक जितेंद्र गंगवार, संयोजिका प्रीति गंगवार, मरौरी ब्लॉक के संरक्षक नरेंद्र गंगवार, अध्यक्ष रवि आजाद, जिला प्रवक्ता अनुज मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष गंगवार और मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सब्बरवाल शामिल हुए। आयुर्वेदिक कॉलेज से राजकुमार पाठक, रमेश कुमार गुप्ता, राजकमल वर्मा, राम निहाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष हसमुद्दीन खान, पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। ऑल टीचर्स इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर कुछ शिक्षक पुरानी पेंशन न दिए जाने के विरोध में शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को उपवास पर बैठे। उन्होंने शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों का भी बहिष्कार किया। इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश, मुकेश अवस्थी, मुईन खान, मनोज मौर्य, जितेंद्र कुमार, विमल कुमार, गिरिराज कुमारी, अरविंद कुमार, भद्रपाल गंगवार, रामकृष्ण, प्रशांत कुमार, विभु, चिराग गंगवार, रोहित कुमार और रत्नेश कुमार मौजूद रहे।

बीसलपुर में शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें