पीलीभीत। हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के सालाना उर्स में सोमवार को चादरों की गश्त निकाली गई। इस दौरान बड़ी तादाद में जायरीनों ने दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की। शाम पांच बजे पहले कुल की रस्म अदा की गई।
सोमवार सुबह कुरान ख्वानी के बाद सुबह नौ बजे चादरों की गश्त निकाली गई। चादरों का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दोपहर एक बजे दरगाह पहुंचा। सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी ने मुल्क में अमन चैन व भाईचारे की दुआ फरमाई। साथ ही लोगों से भाईचारा कायम रखने की अपील की। दरबार ए शेरिया के सज्जादानशीन अलहाज मुन्ने मियां शेरी ने बताया कि मंगलवार को आखिरी कुल शरीफ सुबह आठ बजे से शुरू होकर 11 बजे संपन्न होगा।