फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परेवा में रोजगार सेवक न होने से दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। लचर व्यवस्था के कारण ग्राम पंचायत परेवा में लंबे समय से रोजगार सेवक की नियुक्ति नहीं हुई है। इससे मनरेगा का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही विकास कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

रोजगार सेवक न होने के कारण इस गांव में पंचायत विभाग से संबंधित कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। गांव का विकास भी बाधित हो रहा है। रोजगार सेवक का व्यावहारिक कार्य प्रधान को करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस गांव में रोजगार सेवक की तत्काल नियुक्ति कराने की कई बार मांग की। अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है। साथ ही प्रधान का पांच वर्ष का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है। प्रधान आकाश कमल ने बताया कि वह अपनी ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक तैनात कराने के लिए अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें