फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने बाइक को  मारी टक्कर, मजदूर की मौत

Fri, 12 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

पूरनपुर रोड पर खन्नौत नदी के पास हुआ हादसा 
 असम हाइवे स्थित खन्नौत पुल पर निजी बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। बस कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के घुंघचाई निवासी किसान जमुना प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र अमरजीत मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह अपने ताऊ 70 वर्षीय सालिकराम को दवा दिलाने के लिए चचेरे भाई 23 वर्षीय गंगाराम को साथ लेकर तीनों बाइक से जिला अस्पताल आ रहे थे। असम हाइवे पर पूरनपुर रोड पर खन्नौत पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दोनों बाइक सवार घायल हो गए। यह देख चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सिद्धराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में परिवारीजन भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
बस में लदे सामान को लेकर परेशानी 
हादसे के जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बस चालक और उसमें सवार लोग जा चुके थे। बस की चेकिंग करने पर उसमें काफी सामान मिला है। पुलिस का मानना है कि यह सामान चालक को कहीं उतारने के लिए दिया गया था। वह किसका है और कहां जाना था। इसको लेकर पुलिस की परेशानी बनी हुई है। यह भी पता लगा है कि हादसा करने वाली निजी बस दिल्ली की है। 


छह माह पूर्व परिवार में आई थी रोशनी 
हादसे में जान गंवाने वाला मजदूर अमरजीत सात भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके छह छोटे भाई सतीश कुमार, क्रांतिवीर, सर्वजीत, कमलजीत, ऋषि कुमार, राजवीर और एक बहन है। उसकी शादी चार साल पहले बसंती देवी से हुई थी। उसके दो बच्चे एक बेटा तीन वर्षीय अमित है। इसके अलावा छह महीने पहले ही उसको एक बेटी रोशनी का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के बाद से ही परिवार में खुशनुमा माहौल था। अचानक हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवारीजन बदहवाश है। पिता अर्जुन प्रसाद बेटे की लाश देख गश खा गए। हादसे को स्वीकार नहीं पा रहे थे। मौजूद रिश्तेदार गमगीन पिता को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। उधर बूढ़ी मां वीना देवी का बेटे की मौत के बाद से रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में भर्ती ताऊ और चचेरे भाई तो अमरजीत की की मौत से ही घंटों अंजान रहे। उनसे हादसे में मरने की बात घर वाले छिपाते रहे।
विज्ञापन



हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है। बस दिल्ली की बताई जा रही है। उसक ो कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गजरौला पुलिस को परिवारीजनों से तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 
निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें