फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी चार्ज से भड़के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 लखनऊ में सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित अधिकांश सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सफाई कार्य नहीं किया। इधर सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने भर्ती प्रक्रिया से आरक्षण न हटने तक कामबंद कर हड़ताल करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय आह्वान पर एक दिन पूर्व लखनऊ में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसकी जानकारी पर जिले के सफाई कर्मी आक्रोशित हो उठे। बृहस्पतिवार को अधिकांश सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य नहीं किया। इधर सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव विकास वाल्मीकि के नेतृत्व में तमाम सफाई कर्मी नगर पालिका परिषद में पहुंचे और लाठीचार्ज का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष बिट्टनलाल ने कहा कि अपना हक और रोजगार मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही है। समाज से उसका हक छीना जा रहा है। इससे समाज अलग थलग सा महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष जग्गोदेवी ने कहा कि संघ के प्रांतीय आहवान पर बृहस्पतिवार से जिले भर में कामबंद हड़ताल शुरू कर दी गई है। जब तक इस भर्ती प्रक्रिया से आरक्षण नहीं हटाया जाएगा तब तक कामबंद हड़ताल जारी रखी जाएगी और नगर पालिका में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। लखनचऊ में लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए कर्मचारी नेता वंशीलाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शन करने वालों में मनोज वाल्मीकि, वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष अटल वाल्मीकि, अमीरचंद,  रामबाबू, धर्मपाल, प्रेमप्रकाश, मुकेश, विजयपाल, प्रभूचरन, रमेशचंद, बबलू, सुरेश,  सुखदेव, अरुण राही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें