फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर पहुंचीं प्रमुख सचिव वन, रेस्क्यू सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर मौजूद प्रमुख सचिव वन व अन्य अ​धिकारी और बाघ मित्र। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचीं प्रमुख सचिव वन वी. हेकाली झिमोमी ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व का दौरा कर निर्माणाधीन टाइगर रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव वन वी. हेकाली झिमोमी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचीं। यहां उन्होंने पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ अनुराधा वेमुरी के साथ पूरनपुर रेंज के गोपालपुर जंगल में निर्माणाधीन टाइगर रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया। लगभग 14.33 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सेंटर के कार्यों की प्रगति का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया। वन अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि रेस्क्यू सेंटर का निर्माण चार चरणों में किया जा रहा है और वर्तमान में अंतिम चरण का कार्य शासन से प्राप्त 90.43 लाख रुपये की धनराशि से चल रहा है।
प्रमुख सचिव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी परखी और प्रगति पर संतोष जताते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों प्रभागों के वन अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वानिकी कार्यों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाघ मित्रों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और जमीनी स्तर की समस्याओं को भी जाना। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, डीएफओ मनीष सिंह, डीएफओ भारत कुमार डीके सहित अन्य वन अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें