फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू

Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग के निर्देश पर पंचस्थानि चुनावालय ने सभी विभागों से कार्यालयों में तैनात स्टाफ की सूची तलब की है। जिले में तीन नगरपालिकाएं पीलीभीत, पूरनपुर व बीसलपुर और छह नगर पंचायत क्रमश: न्यूरिया, मझोला, जहानाबाद, बरखेड़ा, बिलसंडा और कलीनगर हैं। इन सभी नगरपालिका व नगर पंचायतों में मई जून में चुनाव होने की संभावनाएं हैं। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि बीएल भार्गव ने बताया कि चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से पूर्व उनका डाटा एकत्र किया जाना है। इसके क्रम में सभी विभागों को पत्र जारी कर कार्यालय में तैनात स्टाफ के नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर सहित सूची मांगी गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारी कर्मचारियों की सूची उपलब्ध होने के बाद कार्मिक प्रभारी एवं अन्य दायित्व सौंपने को अधिकारी नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चमकने लगे चुनाव लड़ने वालों के चेहरे
विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने से पूर्व ही नगरपालिका व नगर पंचायत का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग सक्रिय हो गए थे। इनकी सक्रियता चुनाव समाप्त होने के बाद और बढ़ गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से प्रत्याशी बनने वालों में भी होड़ हैं जिसमें सबसे ज्यादा संख्या भाजपा से प्रतीत हो रही है। शहर सहित सभी नगरपालिका व नगर पंचायतों की सड़के व पोलसंभावित उम्मीदवारों के शुभकामना संदेश के बैनर पोस्टर से पटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें