फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांवड़ यात्री के लिए तैयारी पूरी, आज रात 12 बजे से लागू होगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन के पहले सोमवार को लेकर शहर में कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए रूट प्लान और भारी वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह डायवर्जन शुक्रवार 31 जुलाई की रात 12 बजे से प्रभावी होगा। इसके साथ ही पुलिस की टीमें कांवड़ मार्गों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। रविवार शाम से ही कांवड़ियों के शहर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। रविवार रात शहर पहुंचने वाले अधिकांश कांवड़िये बरेली की ओर से असम चौराहा होते हुए मंडी समिति में विश्राम करेंगे। सोमवार तड़के करीब चार बजे वे नौगवां अंडरपास, एकता सरोवर और बरेली गेट के रास्ते गौरीशंकर मंदिर पहुंचेंगे।
सोमवार को आने वाले कांवड़ियों को जेएमबी तिराहे से टाइगर तिराहा, ईदगाह क्रॉसिंग, एकता सरोवर और बरेली गेट होकर मंदिर भेजा जाएगा। बरेली गेट से कुछ श्रद्धालु गुरुद्वारा मार्ग, जबकि अन्य चौक बाजार और तहसील रोड से होकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचेंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए शहर के कांवड़ मार्गों पर करीब 10 बैरियर लगाए गए हैं। पूरे रूट पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। सीओ यातायात आकृति पटेल ने बताया कि सावन पर्व और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसपर प्रभावी अमल कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें