फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के संभावित दौरे को लेकर ड्रमंड कॉलेज में तैयारी शुरू

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियां। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीस दिसंबर को होने वाले संभावित दौरे को लेकर मैदान फाइनल हो गया है। उनकी जनसभा ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में होगी। शनिवार को यहां तैयारियां शुरू हो गईं। कॉलेज परिसर में ही हेलिपैड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीस दिसंबर को पूरनपुर में जनसभा करेंगे। उसके बाद पीलीभीत में जनसभा कर सकते हैं। प्रशासन दो दिन से मैदान तलाश रहा था। जनसभा के लिए ड्रमंड कॉलेज फाइनल हुआ और शनिवार से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी ग्राउंड पहुंचे। वहीं पंडाल बनाने का सामान भी पहुंच गया। उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में यहां लोग जुटेंगे। कॉलेज के हॉस्टल के पास अस्थायी हेलिपैड बनाने का काम शुरू हो गया है। वहां से हॉस्टल तक सड़क बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि यह पक्की सड़क होगी। वहीं पंडाल का सामान पहुंच गया है। शनिवार से मंच तैयार करने का भी काम शुरू हो गया।
पहले ग्राउंड में ही उतरता था हेलिकॉप्टर
हालांकि यह पहली बार हो रहा है कि कॉलेज में हेलिपैड बनाया जा रहा है। इससे पहले भी कॉलेज में कई जनसभाएं हुई तो हेलिकॉप्टर बड़े ग्राउंड में ही उतरता था। अब अस्थायी हेलिपैड और पक्की सड़क बनाए जाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनावी जनसभाओं में आने वाले नेताओं के हेलिकॉप्टर यहीं उतरेंगे इसलिए प्रशासन हेलिपैड बनवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें