फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्भवती को पीटा, जुड़वां बच्चों का जन्म, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। रंजिशन एक गर्भवती महिला की पिटाई की गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव मानपुर में बुधवार की रात करीब आठ बजे नरेश, नरेंद्र और कविता ने गांव निवासी कोमल पत्नी हरपाल को रंजिशन लाठी, डंडों और लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि पिटाई से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्रसव कराया, जिसमें महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सीएचसी के चिकित्सकों ने हालात गंभीर होने पर महिला और बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने गर्भवती महिला के पति की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय के अनुसार, थाना पुलिस को जांच करके आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें