पीलीभीत के राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभ
पीलीभीत। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ में प्रीति देवी ने बाजी मारी। भाला फेंक में दीपा पहले स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दौड़, भाला फेंक, लंबी कूद आदि खेल कराए गए।
100 मीटर दौड़ में प्रीति देवी प्रथम, रिया गंगवार द्वितीय और रितु तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रीति देवी प्रथम, रितु द्वितीय व विशाखा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद भाला फेंक प्रतियोगिता हुई। इसमें दीपा मंडल प्रथम, काव्या शंखधार द्वितीय व सुषमा देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में रितु प्रथम, प्रीति देवी द्वितीय व संजना तीसरे स्थान पर रहीं। रिले दौड़ में विशाखा, इरम बी, दीक्षा कुमारी व माहेनूर प्रथम, रितु, संजना, निशा कुमार द्वितीय व काव्या शंखधार, साक्षी, चेष्ठा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
इस दौरान प्राचार्य स्मिता जैन ने छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. फजलर्रहमान, डॉ. सचिन, डॉ. अंबा प्रसाद, मनोज, ज्योति विशाल आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत के राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभ